Explore

Search

July 31, 2026 8:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

सीओ आशना चौधरी ने स्पा सेंटरों पर मारा छापा,अजब था नजारा,पकड़े गए 5 युवक और 6 लड़कियां

मथुरा।उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को पुलिस ने विकास बाजार में दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच युवकों और छह युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।पुलिस का कहना है कि इन स्पा सेंटरों में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

 

सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी

 

यह छापेमारी सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि विकास बाजार के कुछ स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं,इसके बाद टीम ने बिना पूर्व सूचना के अचानक कार्रवाई की।पुलिस के पहुंचते ही स्पा सेंटरों में अफरा-तफरी मच गई,अंदर मौजूद युवक और युवतियां भागने की कोशिश करने लगे,लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।

 

लंबे समय से चल रही थीं अनैतिक गतिविधियां

 

सूत्रों के मुताबिक इन स्पा सेंटरों में काफी समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।कई बार लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी,लेकिन इस बार पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी की।बता दें कि पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि भविष्य में भी ऐसे स्पा सेंटरों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,जो भी सेंटर नियमों के विपरीत कार्य करते पाए जाएंगे,उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

 

जानें सीओ सिटी ने क्या बताया

 

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि कुछ स्पा सेंटरों में गलत गतिविधियां चल रही हैं,हमने छापा मारकर पांच युवक और छह युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

इलाके में सनसनी

 

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे विकास बाजार क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।लोग चर्चा कर रहे हैं कि धर्मनगरी मथुरा जैसे शहर में इस तरह की गतिविधियां चिंता का विषय हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर