Explore

Search

September 16, 2026 7:22 am

लेटेस्ट न्यूज़

भीषण आग से मचा हाहाकार, अग्निशमन की त्वरित कार्रवाई से बची जान-माल!

इटावा: नौरंगाबाद चौराहा स्थित विशंभर स्वीट्स हाउस में बुधवार देर रात एक भीषण आग लग गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग की घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

खबर है कि आग की भनक मिलते ही कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने वहां भीड़ को नियंत्रित करके शांति-व्यवस्था कायम रखी।

सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर