Explore

Search

September 15, 2026 12:59 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पिता ने मासूम को डराने के लिए कुएं में लटकाया, अचानक छूट गया

पिता ने मासूम को डराने के लिए कुएं में लटकाया, अचानक छूट गया

Oplus_131072

 

यूपी के सीतापुर में पिता की लापरवाही ने मासूम बेटी की जान ले ली है। पिता ने मासूम बेटी को डराने के लिए कुएं के ऊपर लटकाया था। इसी दौरान हाथ छूटने से बेटी गहरे कुएं में जा गिरी। बेटी के गिरते ही पिता भी कुएं में कूदा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी यूपी के सीतापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत पिता की लापरवाही ने उसकी छह साल की मासूम बेटी की जान ले ली। शराब के नशे में चूर पिता ने अपनी बेटी को डराने के लिए उसे कुएं के ऊपर लटकाया था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ छूट गया और मासूम कुएं में गिर गई। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर फुलरुवा गांव में हुई इस घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची की मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पिता को हिरासत में ले लिया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर