Explore

Search

June 15, 2026 4:04 pm

लेटेस्ट न्यूज़

संचारी एंव मच्छर जनित रोगों ,डेंगू, चिकनगुनिया आदि के रोकथाम के प्रतिबद्ध है नगरपालिका इटावा,लगातार हो रहा एंटी लार्वा का छिड़काव,एवं चल रही फौगिंग मशीन,

 इटावा, नगरपालिका इटावा की अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता के कुशल निर्देशन में नगर पालिका इटावा संचारी एंव मच्छर जनित रोगों डेंगू और चिकनगुनिया के रोकथाम के पूरी तरह प्रतिबद्ध है, इसके लिए शहर के चालीसों वार्डों में लगातार एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव निरंतर जारी है, साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर भी सफाई निरंतर करायी जा रही है,

नगरपालिका इटावा स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित नें बताया कि जहां पर जलभराव आदि है उसकी सूचना शहर वासी नगरपालिका कार्यालय या स्थानीय सभासदों को बतायें जिससे समस्या का निदान किया जासके

,डेंगू के मच्छर रूके हुये साफ पानी मे अंडे देते है, यदि घरों आदि में कूलर या अन्य स्थानों में पानी भरा है तो उसे खाली कर साफ कर दें

,पशुपालकों से भी निवेदन है की सार्वजनिक स्थानों पर अपनें पशु न बांधे, और जहां बाधें वहां सफाई की व्यवस्था रक्खें,शहर को स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ बनाये रखनें में नगरपालिका का सहयोग करें,

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर