फर्रुखाबाद के एक युवक की मोटरसाइकिल हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर किलोमीटर संकेतक से टकरा गई। इस दुर्घटना में हेलमेट पहने होने के कारण चालक की जान बच गई

, हालांकि उसे मामूली चोटें आईं यह घटना हरदोई की कोतवाली लोनार क्षेत्र के बाजपुर नकटौरा पुलिया चौराहा पर नाना ढाबा के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट के परखच्चे उड़ गए। घायल युवक की पहचान फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज निवासी 35 वर्षीय शिवा पुत्र नरेश चंद्र के रूप में हुई है शिवा लोनार कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव में अपने ससुर हरिराम के घर जा रहा था। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हेलमेट की वजह से ही युवक की जान बच पाई। हेलमेट की स्थिति देखकर राहगीरों ने कहा कि यदि हेलमेट नहीं होता तो परिणाम गंभीर हो सकते थे।
Author: Mohammed irfan













