इटावा। गौसे-ए-आज़म हज़रत शेख अब्दुल कादिर जिलानी (बड़े पीर साहब) की याद में शहर में प्रसाद (तबर्रुख) का विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पवित्र अवसर पर बड़े पीर साहब की परंपरा के अनुसार, श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रसाद बांटकर भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
मुख्य आयोजन कटरा सेवा कली, पंजाबी मोहल्ला में देखने को मिला, जहां राहगीरों को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट हुए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुनीर हसन वारसी, एडवोकेट मोहम्मद फहीम अब्बास, एडवोकेट ईशान वारसी, जॉनी खान (डी.के.), रिज़वान इलाही वारसी, अंकुर जैन, मोअज़्ज़म फैज़, सौरभ कुमार, आफ़ाक आलम, अदनान खान, संस्कार पोरवाल, रितिक मिश्रा, दानिश कुरैशी, अकील, इसरार, अल्फ़ेज़ खान आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम ने हिंदू-मुस्लिम एकता की उस सुंदर परंपरा को फिर से जीवंत कर दिया, जो इस इलाके की पहचान रही है। सभी उपस्थित लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरित किया और सामाजिक सद्भाव का अनूठा उदाहरण पेश किया।











