Explore

Search

September 15, 2026 12:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मिशन शक्ति अभियान के तहत रैली निकालकर छात्राओं ने किया जागरूक

बकेवर। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत इटावा जिले के बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक द्वारा बाबूराम सरस्वती इंटर कालेज व जनता इंटर कालेज बकेबर की छात्राओं के साथ नगर में रैली निकालकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी मिशन शक्ति केन्द्र टीम के हैड कान्सटेबिल मिलन सिंह व आरक्षी पूजा पंवार,सपना व अंजली द्वारा छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराई गयी।

इसके अलावा नगर के बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर में भी मिशन शक्ति केन्द्र टीम ने विधालय की छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नम्बरों के बारे मेअम जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति केन्द्र टीम थाना बकेवर की टीम द्वारा प्रतिदिन विधालयों व मेला व तिराहे चौराहे पर पहुंचकर महिलाओं को जानकारी उपलब्ध कराने के साथ महिला सुरक्षा की जानकारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नम्बर के बारे में भी बताया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर