Explore

Search

April 22, 2026 5:38 pm

पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस लाइन इटावा पहुंचे

इटावा। पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण लखनऊ देवरंजन वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन के अतिथी ग्रह पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पपुच्छ भेंट देकर स्वागत किया। गार्द द्वारा सलामी दी गयी। जनपद में चल रही रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणाधीन महिला रिक्रूट्स प्रशिक्षण की गुणवत्ता, क्लासरुम, कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, बैरक, मैस, अनुशासन, दैनिक दिनचर्या, भौतिक सुविधाओं एवं व्यवस्थापन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को भी जाना।

अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा एक जिम्मेदारीपूर्ण और जनसेवा से जुड़ा हुआ क्षेत्र है, जिसमें दक्षता, अनुशासन और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे नव महिला आरक्षियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण काल उनके सम्पूर्ण सेवा जीवन की नींव है, जिसे वे पूरी गंभीरता व लगन से पूरा करें। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना की गई और यह निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण में नवाचार, व्यवहारिक अभ्यास और सेवा मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि प्रशिक्षु पुलिसकर्मी आने वाले समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना सकें।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी, पुलिस उपाधीक्षक प्रशि अभयवर्मा एवं प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर