इटावा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार देशानी की ताबड़तोड़ कार्रवाई। 6 बसों का चालान, 4 थाने में बंद। डग्गामार स्लीपर बसों पर आखिरकार परिवहन विभाग का शिकंजा कस गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ प्रदीप कुमार देशमणि के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बीते 25 सितंबर से 29 सितंबर तक जोरदार कार्रवाई करते हुए 6 बसों का चालान किया, जबकि 4 बसों को प्रवर्तन कार्रवाई के तहत थाने में निरुद्ध कर दिया गया।यह कार्रवाई उन बस संचालकों के खिलाफ की गई, जो बिना परमिट, बिना रूट और बिना सुरक्षा मानकों के यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई स्लीपर बसें रात के अंधेरे में डग्गामारी करते हुए शहर से गुजरती हैं और ओवरलोड यात्रियों को लेकर लंबी दूरी तय करती हैं। एआरटीओ प्रदीप कुमार देशमणि ने सख्त लहजे में कहा कि ष्यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति चलने वाली सभी बसों पर कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया है, जबकि यात्रियों ने विभाग की इस मुहिम का स्वागत किया है। अब डग्गामार स्लीपर बसों का दिन खत्म और नियमों का राज शुरू। यही है एआरटीओ देशमणि की मुहिम का असर!
Author: Mohammed irfan













