Explore

Search

July 31, 2026 7:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अभिषेक यादव अंशुल के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी में उमड़ा जनसैलाब, युवा ब्रिगेड ने रक्तदान कर बढ़ाई खुशियाँ

इटावा। समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ‘अंशुल’ के जन्मदिन के अवसर पर आज पार्टी कार्यालय में एक भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर पार्टी के गणमान्य नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ ने की। इस मौके पर  सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व मंत्री रामसेवक यादव और अशोक यादव सहित विधायक प्रदीप यादव एवं राघवेंद्र गौतम जैसे बड़े नेता मौजूद रहे। जिले भर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर अभिषेक यादव अंशुल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

 

समाज सेवा का अनूठा संदेश: रक्तदान शिविर का आयोजन

 

जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाल के नेतृत्व में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अभिषेक यादव अंशुल ने स्वयं फीता काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज सेवा का एक अनूठा संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में नरेंद्र पाल द्वारा आयोजित एक विशाल भंडारे में सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह पूरा आयोजन पार्टी की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का एक सजीव उदाहरण बन गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर