Explore

Search

July 31, 2026 8:27 pm

नवरात्रों में श्यामल सेवा समिति द्धारा देवी भजनों की अद्भुत प्रस्तुति

इटावा स्थानीय हिमांगिनी पब्लिक स्कूल इटावा में श्यामल सेवा समिति के बैनल तरे माता रानी के भक्तों ने झूम झूम कर नृत्य, गीत, लंगुरिया के भजनों ने मनमोहक समां बांध दिया लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गये। समारोह अध्यक्ष गार्गी शुक्ला ने सभी बहनों का सिंदूर एवं चुनरी उढ़ा कर स्वागत किया। जलपान एवं प्रसाद वितरण के साथ धूमधाम के साथ रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस भक्तिमय कार्यक्रम में शहर के गणमान्य परिवारों की बहनो श्यामला पांडेय, प्रीति पांडे प्रेमलता, प्रिया ,नेहा ,पूनम देवी, पूनम राठोर, वंदना कुलश्रेष्ठ, संगीता वर्मा आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही। संस्था प्रबंधक श्रीगोविंद माधव शुक्ल ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर