Explore

Search

April 20, 2026 10:32 pm

छात्रवृत्ति स्वीकृति वितरण प्रमाण पत्र वितरण सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन इटावा के प्रेरणा सभागार में किया गया

इटावा 27 सितम्बर, 2025- जिला समाज कल्याण अधिकारी, संध्या रानी बघेल ने अवगत कराया है कि 26 सितम्बर, 2025 को प्रातः 10:00 बजे प्रथम चरण की छात्रवृत्ति स्वीकृति वितरण प्रमाण पत्र वितरण सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन इटावा के प्रेरणा सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती सरिता भदौरिया, मा०विधायक सदर इटावा ने द्वीप प्रज्जवल करके किया। कार्यक्रम में अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी, दीपक सक्सेना प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज इटावा,  प्रदीप कुमार तिवारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तथा संध्या रानी बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रही। विधायक सदर इटावा द्वारा शासकीय योजनाओं से अवगत कराते हुए छात्र छात्राओं को अध्ययन पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर योजना में प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करने को कहा गया। कार्यकम में संध्या रानी बघेल जिला समाज कल्याण अधिकारी इटावा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं छात्रों के मनोबल को बढाया। कार्यक्रम का समापन करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी इटावा ने सभी अतिथियों व छात्रों को कार्यक्रम के सफल संचालन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर