Explore

Search

July 31, 2026 11:13 pm

पी.एम.श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ

इटावा।पी.एम.श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा में महिला पुलिस इटावा द्वारा मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महिला सब इंस्पेक्टर सुश्री आकांक्षा सिंह, महिला कांसटेबल श्रीमती नीलम चौहान,श्रीमती प्रीती मौर्या,सुश्री पूजा मान की टीम एवं सब इंस्पेक्टर बृजेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा छात्राओं अध्यापिकाओं के साथ समस्त महिला स्टाफ की संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सुश्री आकांक्षा सिंह ने “मिशन शक्ति- 5.0” महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की नई दिशा” की जानकारी देते हुए विशेष महिला सुरक्षा दल की भूमिका पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि इस दल का गठन विशेष रूप से महिला सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए किया गया है।यह दल बाज़ारों,विद्यालयों, कॉलेजों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और त्योहारों के अवसर पर सक्रिय रहेगा।

उन्होंने सभी को उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों 1090,181, 112,1930,1076,102,101, 108, 1098 की जानकारी दी तथा पंपलेट वितरण व पोस्टर प्रदर्शन द्वारा “सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि “मिशन शक्ति -5.0” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह नारी गरिमा,सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती अंजूश्री ने बालिकाओं और शिक्षिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए मिशन शक्ति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर