Explore

Search

September 15, 2026 2:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पंचायत चुनाव:अहेरीपुर में खटीक समाज उतरेगा प्रधान प्रत्याशी

आजाद खटीक समाज की चुनावी टीम ने जिताऊ प्रत्याशियों का किया स्थलीय सर्वे

अहेरीपुर,इटावा। आजाद खटीक समाज ने निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी के चलते आजाद खटीक समाज की टीम इटावा औरैया ने पंचायत चुनाव में अपने समाज से जिलापंचायत अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख और जिलापंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा प्रधान पद पर चुनाव लड़ाने की तैयारी शुरू करदी है। जिसको लेकर टीम इटावा औरैया ने टिकाऊ और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करदी है। बीते दिन टीम ने इटावा जनपद की तहसील भरथना अंतर्गत महेवा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत अहेरीपुर में प्रधान पद के प्रमुख दावेदार बसंत लाल चक,संतोष चक और अंकित चक आदि तीन प्रत्याशियों के नाम स्थलीय सर्वे में सामने आए हैं। आजाद खटीक समाज की प्रत्याशी चयन सर्वे टीम के अनुसार पंचायत चुनाव में एक पद और एक स्थान से खटीक समाज का मात्र एक ही प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगा। जिसका समाज के बीच सार्वजनिक बैठकर जिताऊ प्रत्याशी के पक्ष में निर्णय लिया जाएगा।

आजाद खटीक समाज सर्वे टीम की मंशा है कि आपसी विवाद के चलते किसी जिताऊ प्रत्याशी को हार का मुंह न देखना पड़े। जिसके लिए आपसी सहमति और सहयोग बहुत जरूरी है।

अहेरीपुर में आजाद खटीक समाज सर्वे टीम में प्रमुख रूप से विजयेंद्र तिमोरी,अनिल चक, सचिन रघुवंशी,राहुल चक उर्फ राजू,नन्दू चक,अंकित चक,नीरू चक आदि मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर