Explore

Search

August 1, 2026 12:50 am

1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीताम्बरा महायज्ञ हेतु जनसम्पर्क कार्यक्रम सम्पन्न

इटावा। नगर पंचायत बकेवर कस्बे में आगामी 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीताम्बरा महायज्ञ के आयोजन के संदर्भ में एक भव्य जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य श्री श्री 1008 महंत श्री रामदास जी महाराज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए।

 

कार्यक्रम नगर पंचायत सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विवेक कुमार यादव, सभासद गण, बकेवर क्षेत्र के सम्मानित सनातनी धर्मावलंबी तथा भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूज्य गुरुदेव के साथ चौगुर्जी सभासद श्रीमती पूनम पाण्डेय सहित इटावा नगर के पीताम्बरा परिवार के अनेक सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

यह आयोजन नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का प्रतीक है। आगामी महायज्ञ में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनसम्पर्क की यह कड़ी पूरे क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर