इटावा. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सभासद एवं भारतीय मंसूरी वेलफेयर एसोसिएसन के प्रमुख महासचिव सफी अहमद उर्फ़ बालक निवासी उर्दू मोहल्ला की पत्नी अफसाना बेग़म ने फ़ानी दुनियां से किया कूच. वह काफ़ी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी. वह एक खुश मिजाज मिलनसार महिला थी वह अपने पीछे हरा भरा पूरा परिवार छोड़ के इस फ़ानी दुनियां को अलविदा कह गयीं । उनके इंतकाल उपरांत परिवार में गम का माहौल है। स्थानीय स्तर पर तमाम लोग शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
सफी अहमद बालक अपनी अहलिया का जिक्र रो रो कर कर रहे. उन्होंने कहा कि परिवार को संवारने तथा उचित तालीम देने में हमारी पत्नी ने कोई कसर नही छोड़ी । उन्होंने सदैव परिवार को संवारने के साथ साथ हमारा भी बहुत ख्याल रखा.
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी मुईनुद्दीन उर्फ़ गुड्डू मंसूरी, वरिष्ठ पत्रकार शाहनबाज़ आलम, खुर्शीद आलम, अरशद ज़माल, वहाज़ अली निहाल, हाजी अज़ीम वरिसी, मोहम्मद आमीन भाई, इमरान खान,मसूद तैमूरी, ख़ादिम अब्बास मुन्ना खालिद, सपा नेता फरहान शकील, इटावा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष पति कुलदीप उर्फ़ संटू गुप्ता, मनीष कठेरिया,हाजी इसरार खान, अब्दुल जब्बार राइन, हाजी फइम उद्दीन मंसूरी, शावेज़ नक़वी, बसपा नेता एड. इमरान अहमद ऑल इंडिया उलेमा मशाईख वॉर्ड यूनिट इटावा के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, जैनुअल आब्दीन, राजू मंसूरी,राहत हुसैन रिज़वी आदि ने सयुंक्त रूप से कहा कि अल्लाह तआला मरहूमा अफसाना बेग़म को जन्नतुल फिरदौस में आला मक़ाम और मगफिरत फरमाए एवं खुदा गमगीन परिवार को सब्र अता करे
Author: Mohammed irfan













