Explore

Search

April 23, 2026 3:23 pm

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इटावा के कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ कार्यालय में किया गया स्वागत

इटावा। जेल से रिहा होकर जननायक राहुल गांधी के वीर सिपाही लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (पूर्व मंत्री) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अन्याय व अत्याचार की कोई भी ताक़त कांग्रेस के सिपाहियों का हौसला तोड़ नहीं सकती। हम सब मिलकर राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने और जनता की आवाज़ बुलंद करने की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

स्वागत कार्यक्रम से पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इटावा के सभी कांग्रेस पदाधिकारीयों को जलपान कराने के उपरांत बातचीत की एवं बधाई दी। उन्होंने सभी से बातचीत करते हुए कहा कि आज हमारे नेता जननायक राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें देश की जनता को जागरुक कर उनका साथ देना चाहिए।

इसके बाद जेल से रिहा हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें से जो लोग जेल में बंद रहे ज़िला कांग्रेस कमेटी इटावा के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा, सदस्य पीसीसी प्रशांत तिवारी, जिला महासचिव अमित त्रिपाठी अंबुज, एनएसयूआई अध्यक्ष आसिफ जादरान, एवं विपिन कुशवाहा आदि इसी के साथ ही जो लोग दूसरे दिन 151 के तहत छूट गए थे उनमें से प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग) करन सिंह राजपूत, , शोज़ेव रिज़वी, सचिन शंखवार, मोहसिन अली, बाबू खान, अनुराग कर्ण, अखिलेश पाल, जावेद अहमद आदि सभी कांग्रेसियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर तथा मिष्ठान देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही जो लोग इस पूरे प्रकरण में लगातार अपने कांग्रेसी साथियों के मदद में लगे रहे। उनको भी सम्मानित किया गया। जिनमें से पीसीसी मेंबर आलोक यादव,ज़िला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, ज़िला प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी, विष्णु कांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह पाल, अमित अग्निहोत्री आदि सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम समाप्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं से मुक़ाबला किया है उसकी चर्चा पूरे प्रदेश भर में हो रही है आप सभी बधाई के पात्र हैं। आप इसी तरह से आगे भी संघर्ष करते रहिए और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके संघर्ष में मैं कंधे से कंधा मिलाकर साथ दूँगा।

इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्रोफेश्नल कांग्रेस के चेयरमैन कै0 वंशीधर मिश्रा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर