Explore

Search

April 18, 2026 6:27 pm

यूपी में मानसून अपने शबाब पर,4 सितंबर को होगी भारी बारिश,10+जिलों में येलो अलर्ट जारी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मानसून अपने शबाब पर है।इस समय यूपी के अलग-अलग जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है।इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने यूपी में बारिश को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। आईएमडी ने 4 सितंबर के लिए अपडेट देते हुए बताया है कि इस दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा यूपी के आधे से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

 

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

 

आईएमडी के मुताबिक आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा, औरैया,जालौन,हमीरपुर,महोबा,झांसी,ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

इन जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना

 

आईएमडी के मुताबिक बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी,प्रयागराज, फतेहपुर,प्रतापगढ़,सोनभद्र, मीरजापुर,चंदौली,वाराणसी,संत रविदास नगर,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,देवरिया, गोरखपुर,संतकबीरनगर,बस्ती,गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती, बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई,फर्रुखाबाद, कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव,लखनऊ, बाराबंकी,रायबरेली,अमेठी,सुल्तानपुर,अयोध्या,अंबेडकरनगर, गाजियाबाद,हापुड़,गौतमबुद्धनगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा, हाथरस,कासगंज,एटा,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा, औरैया,संभल,बदायूं,जालौन,हमीरपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन/वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर