Explore

Search

June 16, 2026 12:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

वरिष्ठ पत्रकार सुप्रसिद्ध समाजसेवी पर्यावरण प्रेमी डॉ मदन यादव के 87वें जन्मदिवस पर 87 औषधीय एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण प्रशांत फाउंडेशन द्वारा किया गया

प्रशांत फाउंडेशन द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विगत कई वर्षों से चलाए जा रहे वृक्षदान महाअभियान,मिशन ग्रीन अर्थ, मिशन हरियाली, मिशन त्रिवेणी,जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के तहत आज वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ सुप्रसिद्ध समाजसेवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रबुद्ध यादव संगम जयपुर,राजस्थान के डॉ मदन यादव जी के 87वें जन्मदिवस पर 87 औषधीय एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम जसवंतनगर के नगला हरे गाँव में किया गया और बडी़ ही धूमधाम से डॉ मदन यादव जी के जन्म दिन को मनाया गया.इस अवसर पर प्रशांत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरणविद् समाजसेवी डॉ हेमंत यादव ने कहा है कि, वर्तमान परिस्थितियों में जब वन क्षेत्र का निरंतर ह्वास होता जा रहा है।तब सम्पूर्ण समाज को इस तरह के वृक्षदान एवं वृक्षारोपण आयोजनों से सीख लेने की आवश्यकता है। समाजसेवी कौशलेन्द्र यादव जी ने प्रशांत फाउंडेशन द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विगत कई वर्षों से चलाए जा रहे वृक्षदान महाअभियान की तारीफ करते हुए एवं बधाई देते हुए कहा है कि सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पौधा रोपण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। प्रशांत फाउंडेशन इटावा के संस्थापक वृक्ष मित्र एवं समर्पित समाज सेवी रुद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह ने एक बार फिर से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक एवं सचेत किया है। आज वृक्षारोपण आयोजन में कौशलेन्द्र यादव ,डाॅ हेमंत यादव, अशोक यादव,सुमित यादव व विमलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहें.

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर