इटावा गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 07 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन कार्यालय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग इटावा के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया । इस अवसर पर बुनकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । तथा 6 विशिष्ट बुनकरों को उनके हथकरघा क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया | सम्मानित किये जाने वालों में श्री जगन प्रसाद अग्रवाल , श्री महेंद्र सिंह ,श्रीमती द्रोपदी देवी , श्री नज़ीर अहमद (लल्ला ), श्री मेहँदी अंसारी,आदि बुनकर एवं हथकरघा व्यवसायी थे | श्री नवीन अग्रवाल को हथकरघा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तथा बुनकरों को रोजगार प्रदान करने के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया | |
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग सुनील कुमार यादव ने बुनकरों के कल्याणार्थ एवं उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाली संचालित विभागीय योजनाओं के बारे में भी उनको जानकारी दी । उन्होंने विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ के बारे में बुनकरों को जानकारी दी | पॉवरलूम विधुत छूट प्रतिपूर्ति योजना का लाभ बुनकर कैसे प्राप्त करें इसके बारे में भी जबनकारी प्रदान की | विभागीय पोर्टल में योजनान्तर्गत आवेदन की प्रक्रिया भी विस्तार पूर्वक समझाई |
इस अवसर पर बुनकर समाज से हरीप्रकाश ,श्री कृष्ण (राजा ), सनी शंखवार ,वसीम (राजा ), रेनू शंखवार ,अनुराधा शंखवार ,अशोक कुमार, प्रेम शंकर यादव एवं कार्यालय के कार्मिक नवनीत भारती (तकनिकी सहायक) , वीरेंद्र प्रताप सिंह (औद्योगिक पर्यवेक्षक ),आशुतोष शुक्ला (पॉवरलूम निरीक्षक)
सुधीर कुमार,रवीश मिश्रा ,सर्वेश कुमार तथा गोविन्द मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे |











