इटावा। नगर पालिका परिषद स्वच्छ भारत मिशन के तहत व आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वार्ड नं. 9 शिवा कॉलोनी में नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा डोर-टू-डोर निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने मोहल्ला समिति के सदस्यों से संवाद स्थापित कर स्तरीय कचरा पृथक्करण और सफाईमित्रों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना एवं स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी रूप से लागू करना है। निरीक्षण के समय डीपीएम सुनील कुमार, वार्ड सभासद धर्मेन्द्र, आईटीसी से सुजीत कुमार, सफाईनायक शैलेन्द्र तथा अन्य कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
Author: Mohammed irfan













