Explore

Search

August 1, 2026 6:10 pm

ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की डीएम से शिकायत

इकदिल,संवाददाता। क्षेत्र में बढ़पुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांदनपुर में कराए विकास कार्यों में प्रधान व सचिव पर ग्रामीणों ने धांधली का लगाया आरोप लगते हुए शिकायत की है। गांव हिरनपुर निवासी विकास बाबू पुत्र रामसेवक ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत की है। उसने बताया कि ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा विकास कार्य में जो कार्य कागजों में कार्यों का निर्माण कराया गया है। वह जमीनी स्तर पर नही है। दोनो की मिलीभगत से ग्राम पंचायत चांदनपुर में निर्माण कार्य हेतु निकाला गया करोडों रुपया लेकिन वह कार्य नही हुये है जो निम्नवत् है। पहला गौशाला के नाम पर 4 से 5 लाख रुपये निकाला गया। और नल व रीवोर के नाम पर लगभग 17 लाख रुपया निकाला गया ।आम्बेडकर पार्क कोठी पर बाउंड्री वॉल पर 2 लाख रुपया निकाला गया। दस साल पहले सामुदायिक केन्द्र था, उसी में पंचायत घर बना दिया गया फिर इसी की छत्त पर सी०एस०सी० केन्द्र बना दिया गया। जिसका रुपया लगभग 20 लाख रुपये व्यय दिखाया गया है जो कि गलत है। पानी की टंकी पर मान देय निकाला जाता है। 14 वें वित्तीय और राज्य वित्तीय प्रथम की व्यवस्था की जाँच कराई जाने की मांग की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर