इटावा शिक्षा के क्षेत्र में अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए डॉ. विवेक यादव को ‘चेंजमेकर इन एजुकेशन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया! यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें भारत सरकार के मत्स्य पालन,पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा आगरा के जेपी पैलेस होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा, प्रशासन और समाजसेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की थी।
Author: Mohammed irfan













