जनपद इटावा 26.07.2025 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर DM इटावा एवं SSP इटावा द्वारा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी । 
कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर 27.07.2025 को जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिला सैनिक कार्यालय इटावा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा, “कारगिल युद्ध हमारे देश के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो हमारे सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और देशभक्ति का प्रतीक है। हम उन सभी वीर सपूतों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया, देश सदैव इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा तथा कारगिल शहीदों का बलिदान हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।” इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई ।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनपद के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित होकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
Author: Mohammed irfan













