Explore

Search

June 16, 2026 12:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़

कारगिल विजय दिवस : डॉ धर्मेन्द्र शर्मा ने शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- ये दिन हमारी सेना के शौर्य का प्रतीक

इटावा कारगिल विजय दिवस 2025 के अवसर पर नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स इटावा में कारगिल शहीद स्मृति आयोजित कार्यक्रम में डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को उनकी प्रतिमा पर पुश्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज का दिन भारत के महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है। इस दिन भारत ने ऑपरेशन विजय को पूर्ण करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाकर दुनिया को हैरान कर दिया था। हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं। ये दिन भारत की सेना के शौर्य का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारे वीर जवानों ने दिया।

कारगिल एक चुनौतीपूर्ण जगह थी जहां का तापमान माइनस 50 डिग्री होता है। इस बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कायरों को धूल चटा दी। उस समय पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अमेरिका गए और भारत पर दबाव डालने की कोशिश पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि अमेरिका हो या दुनिया की कोई भी ताकत भारत किसी के सामने नहीं झुकेगा और अंत में पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करना पड़ा और घुसपैठियों को भागना पड़ा। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस कार्यक्रम के अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर