Explore

Search

September 16, 2026 10:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला विंग नें पुलिस के साथ सम्हाली नीलकंठ मंदिर की व्यवस्था,पुलिस विभाग नें बनाया स्पेशल पुलिस आफीसर,कर रहीं मंदिर जानें वाले श्र्द्धांलुओं की मदद

इटावा आज श्रावण माह के प्रथम सोमवार को शहर के नीलकंठ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, इसके दृष्टिगत पुलिस विभाग के साथ उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला विंग ने भी स्वयं सेवा में सहयोग किया , व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष. आलोक दीक्षित नें बताया व्यापार मंडल की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाजपेई की अगुवाई मे करीब दर्जन भर महिला स्वयं सेवक मंदिर परिसर की व्यवस्था को पुलिस के साथ सम्हाला , इसमे महामंत्री श्रीमती ममता दुबे, मंजू लता द्विवेदी,उपाध्यक्ष ज्योति पालीवाल, वंदना वर्मा, वंदना सिंह, अर्चना अग्रवाल आदि प्रमुख हैं, सभी महिला पदाधिकारी स्वयं भी सोमवार का उपवास रक्खे हुये हैं

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर