Explore

Search

September 15, 2026 6:06 pm

लेटेस्ट न्यूज़

श्यामल सेवा समिति के सदस्यों ने आयुर्वेदिक पौधों किया रोपण कोई भी पौधा लगाने के बाद जिम्मेदारी बच्चों जैसी है_श्यामला पांडे 

इटावा श्यामल सेवा समिति की ओर से समाज को हर घर पौधा लगाने के संकल्प के साथ साथ, श्यामल सेवा समिति ने बेल , अमरूद, आम, आदि का पौधारोपण किया गया। समिति के सदस्यों ने श्री बलराम सिंह इंस्टिट्यूट पर बेल वृक्ष का पूजन रोली, चंदन, गंगाजल, फल, मिष्ठान के साथ किया। इसके बाद सभी ने पौधों को जमीन पर रोपा। अध्यक्ष श्यामला पांडे ने बताया कि सावन के महीने में ही नहीं साल में जब किसी का जन्मदिवस या अन्य कार्यक्रम हो पौधा रोपण कर पृथ्वी को संरक्षित कर अपना योगदान कर बड़े बुजुर्गों के प्रति अपनी लगाओ प्रेषित कर सकते हैं वहीं श्यामल सेवा समिति के सदस्यों ने सावन शुरुआत होने पर शिव के सर्वाधिक प्रिय बेलपत्र का पौधा लगाने से जीवन में सुख समृद्धि के साथ आरोग्य का वरदान मिलता है। उन्होंने समिति के प्रत्येक पदाधिकारी से पौधारोपण करने की अपील ।इस मौके पर प्रीति शर्मा, स्नेह लता पांडेय, मनु, प्रेमलता जादौन, नेहा खान समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर