Explore

Search

April 21, 2026 5:06 am

लखनऊ में टला बड़ा हादसा,हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश हुई नाकाम,ट्रैक पर रखा मिला लोहे का टुकड़ा

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा रेल हादसा टला है।आनंद विहार से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस (12572) के पलटाने की साजिश नाकाम हो गई।मल्हौर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक भारी-भरकम लोहे का ढांचा रखा था।लोको पायलट को जैसे ही देखा,उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। घटना सोमवार तड़के 3:40 बजे हुई।

 

लोको पायलट की सतर्कता से बची यात्रियों की जान

 

लोको पायलट ने समय रहते खतरा भांप लिया और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।घटना की जानकारी तुरंत इंजीनियरिंग कंट्रोल लखनऊ को दी गई।मौके पर पहुंची आरपीएफ,सिविल पुलिस और रेलवे अफसरों ने जांच शुरू की।

 

होल्डिंग जैसा स्ट्रक्चर डाउन लाइन पर मिला

 

रेलवे ट्रैक से हटाया गया स्ट्रक्चर होल्डिंग जैसा प्रतीत हो रहा है,इसका नंबर 1087/8-10 है और जो डाउन लाइन पर गिरा मिला।प्रथम दृष्टया इसे किसी गहरी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है,क्योंकि ट्रैक पर इस तरह भारी वस्तु का पहुंचना सामान्य नहीं माना जा रहा।आरपीएफ और गोमतीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

इससे पहले गरीब रथ स्पेशल ट्रेन को पलटाने की गई थी साजिश

 

बता दें कि इससे पहले लखनऊ में गरीब रथ स्पेशल ट्रेन पलटाने की साजिश की गई थी।रहीमाबाद के पास रेल ट्रैक पर मोटा लकड़ी का बोटा आम के पते और भगवा कपड़े में लपेट कर रखा गया था। रात में ही आरपीएफ ओर रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक साफ कराया था।इससे लगभग एक घंटे तक डाउन ट्रैक बाधित रहा था।गैंगमैन की तहरीर पर रहीमाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर