इटावा-शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समवशरण मन्दिर एस डी फील्ड की द्वितीय वर्षगांठ का कार्य क्रम साआनन्द निर्विघ्न सम्पन्न हुआ,सर्व प्रथम श्री जी का नित्यअभिषेक,शान्तिधारा,की गई तदुपरांत तीर्थंकर शान्तिनाथ जी के मस्तिष्क पर 108 मन्त्रोचारण के साथ 108 कलश से महाकलशाभिषेक किया गया इस यादगार अवसर पर बड़ी तादाद में भक्त सम्मलित हुए। जून 2023 को मन्दिर जी में बेदी प्रतिष्ठा,शिखर पर कलशारोहण,व मन्दिर जी की शुध्दि व प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न हुआ था सभी भक्तों ने परस्पर एक दूजे को बधाई दी।श्रीमती सुमन जैन ने अपने उदगार इस प्रकार व्यक्त किए हम सभी भक्त लाये है चैत्यालय से श्री जी को निकाल के,इस मन्दिर,बेदी व भक्तो पर दृष्टि बनायें रखना सायंंकाल श्रीजी की भक्ति के साथ महाआरती की गई। जिसमें मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एंंव पुजारी चक्रेश जैन दिलीप जैन टिक्कल जैन आदि महिलाएं मौजूद रही।
Author: Mohammed irfan













