Explore

Search

June 16, 2026 6:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में खत्म हो गईं 504 ग्राम पंचायतें,अब 57,695 पंचायतों में होगा मतदान,जानें वजह 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से जुड़ी सबसे बड़ी खबर है।यूपी में 504 ग्राम पंचायत कम हो गई हैं और अब 57695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।पंचायतीराज विभाग ने आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।नई अधिसूचना के अनुसार अब यूपी में कुल 57,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ग्राम पंचायतों की संख्या में अब कोई बदलाव नहीं होगा।अब ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई फेरबदल नहीं होगा।

 

अगले साल अप्रैल में पंचायत चुनाव कराए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।प्रधानों के अलावा 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने जाएंगे।यह पुनर्गठन ग्राम पंचायतों के क्षेत्रीय और प्रशासनिक समायोजन के लिए किया गया है, ताकि बेहतर शासन और विकास कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।

 

साल 2021 के पंचायत चुनाव में 58199 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था।शहरी सीमा का विस्तार होने के कारण बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें शहरों में शामिल हो गईं।जिससे इस बार बीते पंचायत चुनाव के मुकाबले ग्राम पंचायतों की कम सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।लगभग 36 जिले ऐसे हैं,जहां पर ग्राम पंचायतें घटी हैं।देवरिया में 64,आजमगढ़ में 47, प्रतापगढ़ में 45,अमरोहा व गोरखपुर में 21-21,गाजियाबाद में 19, फतेहपुर में 18, अलीगढ़ में 16 और फर्रुखाबाद में 14 सहित विभिन्न जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या कम हुई है।

 

पंचायती राज अधिकारियों के अनुसार इस पुनर्गठन से ग्राम पंचायतों की सीमाओं को तर्कसंगत बनाया गया है और छोटी पंचायतों को मिलाकर बड़ी इकाइयां बनाई गई हैं,इससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।यह चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और नेतृत्व के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

 

पंचायती राज विभाग ने सभी जिला प्रशासनों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि अप्रैल 2026 में निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हो सके।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर