इकदिल, संवाददाता। चोरों के होशले बुलंद हो गए घर के मैन गेट तोड़कर कमरे में घुसकर चोरों ने जेवर सहित 24 हजार की नकदी पार कर फरार हो गए। छत पर सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। गांव कथगवां रोड स्थित ओम साँई पुरम कॉलोनी में रहने वाले शत्रुघ्न राजपूत पुत्र बड़े लाल रविवार रात दोनो पति पत्नी गर्मी के चलते घर के छतपर सो रहे थे। तभी चोरों ने मकान का मैन गेट में लगी कुण्डी को खींचकर टेढ़ा कर दिया जिससे गेट खुल गया और चोर घर के अंदर घुस आये और जीना में लगे दरवाजे की अंदर से कुंडी बंद करली जिससे छत पर सो रहा मकान स्वामी नीचे न आ सके इस नियत से जीने का दरवाजा करने के बाद चोरी की बारदात को अंजाम दिया। एक ही कमरे के अंदर रखी दो अलमारियों के लोक तोड़कर जेवर सहित 24 हजार हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। इसी अलमारी में बने एक लॉकर में रखे सोने के जेवरात सुरक्षित बच गया। सोमवार सुबह उसकी पत्नी जागकर नीचे आने के लिए जीना का दरवाजा खोला तो नही खुलने पर उसने पति को जगाया। उसके बाद मकान मालिक ने अपने पड़ोसियों को आवाज लगाकर अंदर से जीने का बंद दरवाजे को खोलने का कहा तो पड़ोसी का भी दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण पड़ोसी भी घर से बाहर नही निकल सके। जिसके बाद डायल 112 पुलिस को फ़ोन कर युवक ने बुलाया तब पुलिस ने घर पहुँच कर अंदर से जीने का बंद दरवाजे को खोला साथ मे पड़ोसी के दरवाजे बाहर से बंद कुंडी को पुलिस ने खोला तब पड़ोसी लोग घर के बाहर निकले। उधर छत से पति पत्नी दोनों नीचे अपने कमरे में आये तो सामान बिखरा पड़ा था और दोनों अलमारी, खुली पड़ी देख उनके के होश उड़ गए। मकान मालिक ने बताया कि एक अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी तोड़िया,और बिछिया, के साथ 24 हजार रुपये इसी अलमारी में रखे रेडीमेड झाले भी चोर असली समझ के नकली समान चुरा ले गये ,गलिमत रही कि दूसरे अलमारी का भी लोक तोड़ दिया था लेकिन उसमें एक लॉकर का लोक नही तोड़ सके जिसमें सोने के जेवरात रखें हुए सुरक्षित बच गए पीड़ित का कहना कि करीब साठ हजार का चोर माल ले गए। परिजनों की सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लोहे के मेन दरवाजे का कुंडा टेढ़ा कर रात को घर में किसी के दाखिल होने की भनक परिवार के किसी सदस्य तक को नहीं लगी। चोर अलमारी के ताले तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात समेत 24 हजार रुपये भी चोर चोरी कर ले गए। इये चोरी का कोई पहला मामला नही चार दिन पहले ही गांव इंधौआ में चोरो ने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान से घुसकर चोरी की घटना को बारदात दिया था। और अव दूसरी बारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
June 10, 2026
6:10 pm
जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
May 25, 2026
8:25 pm

दरवाजा तोड़के घुसे चोरों ने पार किए नकदी व जेवर










