इटावा। केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सूर्यकान्त को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (भारत) की फाइनेंस कमेटी के सदस्य के रूप में नियुक्त किये जाने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद इटावा के कार्यवाहक अध्यक्ष एंव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग रिज़वान अहमद ने अपने बेटे डा. सैयद फैजान अहमद जर्नल सर्जन केजीएमयू लखनऊ के साथ लखनऊ स्थित आवास पर डा. सूर्यकांत से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
डा. सूर्यकांत और उनकी समाजसेवी पत्नी प्रीति ने रिज़वान अहमद का आभार व्यक्त किया और उनके बेटे डा. सैयद फैजान अहमद को कड़ी मेहनत कर चयन होने व कुशल यूरो एंड किडनी ट्रासप्लांट सर्जन बनने का आशीर्वाद दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष एंव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग रिज़वान अहमद ने कहा कि डा. सूर्यकांत की यह नियुक्ति चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देती है।
ये विश्व स्तर पर शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हैं। डॉ. सूर्य कान्त नेशनल अकादमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के फेलो हैं। उन्होंने 22 पुस्तकें लिखी, 1000 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए और लगभग 200 एमडी/पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया।
उनके अथक जनस्वास्थ्य प्रयासों में टीबी, अस्थमा, एलर्जी और फेफड़ों के कैंसर जैसे रोगों पर कार्य शामिल है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित चिकित्सक बन गए हैं।
डॉ. सूर्य कान्त चिकित्सा व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के साथ इटावा वासियों के लिए समाज सेवा के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहे है जो इटावा की शान और राष्ट्र का गौरव है।
फोटो- डा. सूर्यकांत को पुष्प भेंट कर बधाई देते रिज़वान अहमद।











