Explore

Search

August 1, 2026 10:33 am

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 जून को मेधावी सम्मान समारोह होगा, परशुराम रत्न शुरू करने का निर्णय लिया गया इटावा,

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 जून को मेधावी सम्मान समारोह होगा, परशुराम रत्न शुरू करने का निर्णय लिया गया इटावा, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक रविवार को प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित के आवास सिविल लाइंस इटावा में संपन्न हुयी l बैठक की अध्यक्षता संरक्षक नरेश चंद्र भटेले (पूर्व प्रधानाचार्य) ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा ने किया l बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के लिए चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया गया l बैठक में मेधावी सम्मान समारोह व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किये जाने की रूपरेखा तय की गयी l परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि मेधावी सम्मान व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह 29 जून दिन रविवार को प्रात: 9 बजे से शक्तिधाम समारोह स्थल महेरा चुंगी इटावा में आयोजित किया जायेगा l प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा व विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के एक विशेष व्यक्तित्व का चयन करके परशुराम रत्न से सम्मानित किया जायेगा l परशुराम रत्न चयन के लिए चयन कमेटी की घोषणा की गयी जिसमें संरक्षक डॉ.अरविंद दुबे, लालजी प्रसाद दुबे, बृजानन्द शर्मा, हरिप्रकाश चौधरी, डॉ.मिथलेश दीक्षित हैं l बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक नरेश चंद्र भटेले, लालजी प्रसाद दुबे, हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश महामन्त्री जयशिव मिश्रा, विनय कुमार द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र देव दुबे, प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित, जिला प्रभारी सुशील पांडेय,स्वदेश दीक्षित, विमल चौधरी आदि उपस्थित थे l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर