Explore

Search

June 16, 2026 3:09 am

लेटेस्ट न्यूज़

महक खॉन ने जनपद इटावा की महक फैलायी पूरे उत्तर प्रदेश में – डॉ० हरीशंकर पटेल

जनपद इटावा की होनहार बेटी महक खॉन “सहायक अधीक्षक” रीजनल पासपोर्ट कार्यालय , लखनऊ में दिनांक :- 13 मई 2025 को ज्वाईनिंग लेकर पहली बार रेलवे द्वारा जनपद इटावा आयी तो डॉ० हरीशंकर पटेल – महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित / राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य – अपना दल (एस) तथा अध्यक्ष – जनहितकारी संस्था “समाज उत्थान समिति” के नेतृत्व में अपना दल (एस) एवं समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगणो ने रेलवे स्टेशन में फूल – माला , बुके , अंग बस्त्र एवं मिठाई बांट तथा महक खॉन को मिठाई खिला कर जोरदारी से भव्य स्वागत सम्मान किया।

डॉ० हरीशंकर पटेल (समाज सेवी) ने बताया कि विपरीत परिस्थियों में शिक्षा को अपना सच्चा साथी बनाकर यह सफलता हासिल की उस पर मुझे गर्व है लेकिन शिक्षा रूपी रथ यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बनने के बाद ही रुकेगा तभी हमें पूरी खुशी मिलेगी।

डॉ० हरीशंकर पटेल ने महक खॉन के भाई – विलाल खाँन ,माता – शहनाज बेगम , पिता -अफजाल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ईश्वर सभी को ऐसे माता – पिता मिले जो अपनी सुख – सुविधा को नजर अंदाज कर बेटी की पढ़ाई के लिए पाई – पाई जोड़कर उच्च शिक्षा दिलाने में एड़ी से चोटी तक जोर लगा दे आज उसी का नतीजा सामने है ” बेटियाँ किसी बेटे से कम नही होती।

 

कु० महक खॉन का स्वागत सम्मान करने तथा शुभकामनाएं देने वालों में* मुख्य रूप से राज्य शिक्षक पुरुष्कार से सम्मानित -डॉ० रमेश चन्द्र राजपूत , सेवा निवृत अधिशाषी अधिकारी – इन्जी० राजेश कुमार वर्मा , प्रधानाध्यापक – अशोक यादव , इन्चार्ज प्रधानाध्यपक – अशोक राजपूत , प्रधानाध्यपक – हसन जावेद अन्सारी , प्रधानाध्यपक – श्रीमती मजूलता राजपूत , प्रधानाध्यापक – अनिल राजपूत , प्रधानाध्यापक – राजेश सिंह ,सहायक अध्यापक – संजीव राजपूत , कु० अग्रिमा सिंह , निहाल प्रधानाध्याक – मतिन , मु० आरिफ – अकाउंटेंट रोडवेज , शहजाद खॉन , शफीक – पूर्व सभासद , शरीफ , आविद , गुड्डू , बब्लू , मु० शाकिर , फहीम आदि रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर