Explore

Search

May 8, 2026 1:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा द्वारा जिला अस्पताल परिसर में चलाई जा रही शीतल जल सेवा

इटावा। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा द्वारा जिला अस्पताल परिसर में चलाई जा रही शीतल जल सेवा प्याऊ स्थल पर शाखा के वरिष्ठ सदस्य श्री अरविंद कुमार पोरवाल के सौजन्य से शुक्रवार को निर्जला एकादशी पर्व के उपलक्ष में गुलाब एवं खस का दो ड्रम शरबत वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र का पूजन अर्चन एवं पुष्पार्पण केबाद वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। शाखा के अध्यक्ष श्री हरिदत्त दीक्षित ने निर्जला एकादशी पर्व के पुण्य प्रभाव एवं महत्व के बारे संक्षिप्त प्रकाश डाला और बताया कि इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है, क्योंकि पांडुपुत्र भीमसेन को भूख बहुत लगती थी, तो उन्होंने भगवान से कहा कि मैं हर माह की दो एकादशी व्रत नहीं रख सकता तो उनसे पूछा गया कि साल में एक निर्जला व्रत रख सकते हो, जिसको उन्होंने स्वीकार किया, तबसे यह निर्जला एकादशी, भीमसेनी एकादशी के रूप में प्रसिद्ध हुई। इस अवसर पर शाखा के सचिव महेश कुमार बाथम, महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती सरिता चतुर्वेदी, श्रीमती प्रतिभा अवस्थी, घनश्याम तिवारी, एस एन दुबे, महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी, राजेंद्र कुमार दीक्षित, बी एन मिश्रा, आचार्य महेश तिवारी, कौशल चंद्र चतुर्वेदी, रमाकांत पाठक, शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सुधीर मिश्र, जितेंद्र कुमार शुक्ला, मुजफ्फर अली, दिनेश राजपूत, गौतम आदि ने लोगों को शरबत वितरण में सहयोग किया।

अंत में आज के शरबत वितरण के संयोजक अरविंद कुमार पोरवाल ने सभी का आभार जताया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर