Explore

Search

April 21, 2026 3:15 am

वनरोज के टकराने से ई रिक्शा पलटा जिसमें चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए

बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के लखना चकरनगर मार्ग स्थित लालपुल के नजदीक सवारियां बैठाकर चकरनगर जा रहे ई रिक्शा से वनरोज के टकराने से ई रिक्शा पलटा जिसमें चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए।

मंगलवार की देर शाम चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव ददरा निवासी कमलेश अपने ई रिक्शा पर लखना से सवारियों को बैठाकर चकरनगर जा रहा था जैसे ही ई रिक्शा वन रेंज कोठी के आगे लालपुल के पास पहुंचा कि अचानक ई रिक्शा के सामने तेज रफ्तार में भागता हुआ वनरोज आ गया। जब तक रिक्शा चालक अपने रिक्शा की रफ्तार कम कर पाता वह वन रोज से जा भिड़ा और वही सड़क के किनारे पलट गया जिसके चलते ई रिक्शा चालक राजेश के अलावा राजू दीक्षित, मुस्कान, रुचि, मुन्नी देवी निवासी कुंअरा भरथना, दीपिका त्रिपाठी बछेड़ी थाना चकरनगर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ई रिक्शा में फंसे लोगों को बहार निकाला बाद में सभी घायल उसी ई रिक्शा में सवार होकर अपने गंतव्य को चले गए। वहीं दुर्घटना का कारण बना वनरोज दुर्घटना का शिकार होने से बच गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर