Explore

Search

April 21, 2026 12:13 am

मेवाती टोला और लुहन्ना चौराहा पर हुई नालों की सफाई

इटावा। नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा इस समय बरसात से पूर्व शहर के नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि नालों के किनारे रहने वाले लोगों को बरसात में कोई दिक्कत न हो।

चेयरमैन ज्योति गुप्ता एंव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी के निर्देशन में मेवाती टोला वार्ड तथा सिविल लाइन वार्ड में आवास विकास कालोनी और लुहन्ना चौराहा पर नालों की सफाई हेतु विशेष अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने दोनों वार्डों में नालों की सफाई की। चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा कि बरसात से पूर्व शहर के सभी वार्डों में नालों की सफाई होनी है जिसके लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है और कई वार्डों के नालों की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। इस अवसर पर सफाई एंव खाद्य निरीक्षक नत्थीलाल कुशवाहा, चेयरमैन प्रतिनिधि लवलेश कठेरिया, सुपरवाइजर रजनीश राठौर व विशाल सहित मेवाती टोला सभासद सभासद सचिन कठेरिया एंव आवास विकास सिविल लाइन वार्ड सभासद पुष्पा देवी भी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर