Explore

Search

August 1, 2026 3:14 pm

वेसहाराओं का सहारा बना यूपीयूएमएस संस्थान में अज्ञात मरीज 6पुरुष,12 महिलाएं की अलग-अलग वार्ड में हो रही है देखभाल

इटावा कहते हैं जिसका कोई नहीं होता उसका ईश्वर होता है उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैंफई में अज्ञात मरीज 6पुरुष,12 महिलाएं की अलग-अलग वार्ड में माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ पीके जैन के निर्देशन में देखभाल हो रही है।

वेसहाराओं का सहारा बन यूपीयूएमएस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ एसपी सिंह ने बताया कि 18 अज्ञात मरीज वर्तमान में संस्थान में है जिसमें पुरुष सर्जरी वार्ड में 05 पुरुष, डेंगू वार्ड में 01 पुरुष,महिला मेडिसिन वार्ड में 02 महिला,महिला हड्डी वार्ड में तीन महिलाएं मानसिक रोग वार्ड में 07 महिलाएं है। जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कुछ मरीजों को स्वयं सेवी संस्थाओं में भी पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ मरीज विगत 2 वर्ष से संस्थान में भर्ती है और वह स्वस्थ हो चुके हैं और कुछ रोगी मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं जिससे वह अपना नाम और पता भी नहीं बता पाते व उनके परिवारजन से संपर्क अभी तक नहीं हो पाया है इसीलिए मैं मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करूंगा अगर कोई भी जानकारी इन मरीजों से संबंधित हो तो वह विश्वविद्यालय के इस नंबर पर 91510335788 संपर्क कर जानकारी अवश्य साझा करें।

चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई स्वयं सेवी संस्था अज्ञात मरीज /मानसिक विक्षिप्त मरीज को ले जाना चाहती है तो वह संस्था भी संपर्क कर सकती है हम जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर