Explore

Search

April 21, 2026 3:15 am

उपजिलाधिकारी, सदर विक्रम सिंह राघव ने स्वंय कैम्प में जाकर लोगों की बनायी फैमिली आई.डी.

इटावा सामाजिक एवं मानव सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में साँई उत्सव गार्डन में लगे निःशुल्क फैमिली आई.डी. कैम्प में लगभग 80 लोगों ने अपनी फैमिली आई.डी. बनवाई, कैम्प में उपजिलाधिकारी, सदर विक्रम सिंह राघव ने स्वयं पहुंच कर लोगों के फैमिली आई.डी. बनाई जिससे आम जनमानस को शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तरुन (समाजसेवी/ सभासद) ने बताया कि फैमिली आई.डी. सभी समुदाय के लोगों को बनवाना आवश्यक हैं चाहे वो ग़रीब हो या अमीर, क्योंकि ये फैमिली आई.डी. आपके परिवार का प्रमाण होती हैं और आप लोग अपनी परिवार की फैमिली आई.डी *family.up.gov.in* बेबसाइट पर जाकर स्वयं से भी बना सकते हैं।

 

कैम्प में फैमिली आई.डी. बनाने में दीपा सिंह (लेखपाल), प्रिया तिवारी (लेखपाल), दीक्षा द्विवेदी (लेखपाल), अंकिता चौहान (लेखपाल), प्रिया गुप्ता (लेखपाल) का विशेष सहयोग रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर