Explore

Search

April 21, 2026 7:14 am

भगवान बुद्ध ने दिया दुनिया को शांति का संदेश: प्रदीप शाक्य बबलू

इटावा समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आज भगवान गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि दुनिया में सर्वाधिक देश आज भी भगवान बुद्ध को मानने वाले हैं लेकिन विडंबना है कि जिस भारत देश में भगवान बुद्ध ने जन्म लेकर ज्ञान प्राप्त करके दुनिया को शांति का संदेश दिया उस देश में लोग भगवान बुद्ध को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बुद्ध के विचारों से सीख लेकर उनके संदेश को समाज में फैलाकर लोगों को जीवन जीने और अपने हक व अधिकार पाने का जो मंत्र दिया है वह आज भी बहुत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि समाज में भगवान बुद्ध और अंबेडकर जैसे लोगों पर कीचड़ उछलने का काम किया गया लेकिन भगवान बुद्ध कभी अपने मार्ग से भटके नहीं और उन्होंने ज्ञान प्राप्त करके दुनिया को वैज्ञानिक ढंग से जीने के साथ अपना विकास करने और शांति के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने कहा था अप्प दीपो भव: अर्थात मनुष्य को अपना दीपक स्वयं बनना चाहिए यही उसके विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के सभी जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भगवान गौतम बुद्ध के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके पूजन किया।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू जी , जिला महासचिव वीरू भदोरिया जी , वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव जी , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत , पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य , प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता, शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी, आदि ने अपने विचार रखे । 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले, जिला सचिव दीपी सिंह , मालती यादव, कुसुम शाक्य, संगीता राजपूत ,जिला सचिव प्रदीप सोनी , दीपक पाल , नितिन यादव , दिनेश यादव सेक्टर प्रभारी , अमित कठेरिया, प्रमेश कुशवाहा , आरबी सिंह यादव , राणा प्रताप सिंह, रोहित यादव , नितिन यादव ब्लॉक अध्यक्ष, जगदीश राजपूत, जगत सिंह राजपूत, कमलेश यादव, सत्येंद्र यादव, अंकुर यादव, अवधपाल यादव ,अंश यादव , आदि ने शामिल होकर श्रद्धा पूर्वक भगवान बुद्ध को नमन किया. .कार्यक्रम का संचालन सपा जिला महासचिव वीरू भदोरिया जी ने किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर