Explore

Search

April 23, 2026 2:11 pm

SSP इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी

जनपद इटावा09.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का टोली वार निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया। पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई एवं ड्रिल कराई गयी।

तत्पश्चात महोदय द्वारा क्वार्टर गार्ड में गार्द की सलामी ली गयी एवं गार्द का निरीक्षण किया गया ।

साथ ही महोदय द्वारा परिवहन शाखा, डायल 112, शस्त्रागार, पुलिस कैन्टीन, बैरिक, डीसीआर, यातायात कार्यलय आदि का निरीक्षण किया गया । यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए ।

पुलिस लाइन में स्थित पुलिस मेस का निरीक्षण किया गया एवं मेस बने में भोजन को ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता चेक की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

परेड के उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक किया गया तथा पुलिस कर्मचारीगणों का अर्दली रूम किया गया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। ।

इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर