Explore

Search

April 22, 2026 6:20 pm

बिजली निजीकरण-स्मार्ट मीटर वापस करो 15 मई को कचहरी पर प्रदर्शन मुकुट सिंह     

इटावा 6 मई। उ0प्र0 किसान सभा और आशा-रसोइया कर्मचारी यूनियन संयुक्त रूप से 15 मई को कचहरी पर प्रदर्शन कर, बिजली निजीकरण ,स्मार्ट मीटर योजना रदद करने, वापस हुए काले कृषि कानूनो को चोर दरवाजे से लाने के खिलाफ न्यूनतम वेतन 26000 रू0 माह आदि मांग की जायेगी।

किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने चितभवन, सिरसा, संतोषपुर घाट, केशोंपूरपुरकलां, महानेपुर, कल्याणपुर आदि में जनसम्पर्क और नुक्कड सभायें कर किसानो-मजदूरों की स्थानीय समस्याओ को भी उठाते हुए एकजुट होकर आंदोलन की अपील की। 15 मई को कचहरी पर होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। □किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य ने कहा कि जिले में किसानो एवं आम लोगो की समस्याओं की सुनवाई नही हो रही हैं, उन्होने सरकारी विभागो में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी गहरी चिंता प्रकट की। अवधेश शाक्य, होम सिंह प्रधान, रविन्द्र यादव, रामनरायण, हरिओम मिश्रा, बालेश्वर प्रसाद, गिरंद बाबू आदि भी अभियान में रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर