Explore

Search

April 20, 2026 4:56 pm

जी आई सी एवं शास्त्री चौराहे पर मॉक ड्रिल का अभ्यास पूर्व सैनिकों नें एनसीसी छात्रों को बतायें तरीके

इटावा में शास्त्री चौराहे एवं जीआईसी में पूर्व सैन्य अधिकारी कमांडर हयात के निर्देशन में मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया! जिसमें युद्ध जैसी स्थिति होने पर किस तरह दुश्मन देश के हवाई हमलों से किस तरह निपटा जाए इसकी जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई

मॉक ड्रिल में बच्चो को सुरक्षा संबंधी कई ड्रिल कराई गई जिसमें सायरन बजते ही बच्चे स्कूल बिल्डिंग से बाहर निकल कर स्कूल के खुले मैदान में लेट गए तो वही कुछ बच्चे बड़े पेड़ो के सहारे बैठ गए

सिटी मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह , एसपी क्राइम सुबोध गौतम,सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा की मौजूदगी में जीआईसी प्रधानाचार्य डा दीपक सक्सेना ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल के अभ्यास का एक हिस्सा है इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध जैसी स्थित में स्कूल में बच्चो की सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियों का आकलन करना है! गृह मंत्रालय की ओर से मॉक ड्रिल के लिए जारी अलर्ट के मुताबिक छात्रों ने इस मॉक ड्रिल में भाग लिया है, उन्हें आपातकालीन स्थितियों से निपटने और खुद का बचाव करने की ट्रेनिंग दी गई है,इस अवसर पर सीओ जसवंत नगर आयुशी सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, शहर कोतवाल जसवंत सिंह,एससो सिविल लाइन विक्रम सिंह सहित सभी चौकी इंचार्ज एवं फायर ब्रिगेड मौजूद रही

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर