Explore

Search

June 16, 2026 11:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई

इटावा 07 मई, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।

बैठक में उन्होंने उद्यमियों द्वारा उठाई गयी समस्याओं के समाधान पर विस्तार पूर्वक जानकारी की। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रधान मंत्री मुद्रा योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने समस्त उद्यमियों से कहा कि उद्योग से संबंधित समस्याओं को लिखित में दिया जाए, जिससे निस्तारण हेतु किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को लेकर बैंक से समन्वय स्थापित करके समस्या का समाधान कराया जाए।

उन्होंने कहा कि उद्यमियों के हर समस्या के निदान हेतु प्रशासन तत्पर है। उन्होंने उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ओडीओपी सहित सभी रोजगारपरक योजनाओं के प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने स्तर से योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी उद्यमी इंडस्ट्री लगाना चाहते है उनको शासन स्तर द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा एवं अच्छे बिजनेस प्लान वालों को भी सभी सरकारी विभागों द्वारा सहायता प्राप्त कराई जायेगी। उन्होंने बिजली विभाग से जुड़ी सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, एलडीएम, सी0ओ0 सिटी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी, समस्त उद्यमियों सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर