Explore

Search

August 1, 2026 11:59 pm

ऑपरेशन सिंदूर:पहलगाम हमले में मारे गए मंजूनाथ की मां ने कहा-मुझे पीएम मोदी पर भरोसा है

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला देश को हिलाकर कर दिया था।इस आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत हुई थी। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए मंजूनाथ राव की मां सुमति ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों के किए गए हवाई हमलों का स्वागत किया है।सुमति ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है। वह नहीं चाहतीं कि उनके बेटे का बलिदान व्यर्थ जाए।

 

सुमति ने कहा कि इससे उनका बेटा तो वापस नहीं आएगा जिसकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी,लेकिन ऐसी घटना दूसरों के बच्चों के साथ नहीं होनी चाहिए।सुमति ने पीटीआई से कहा कि हमें विश्वास था कि मोदी सही निर्णय लेंगे और उन्होंने वही किया,निर्दोषों को कुछ नहीं होना चाहिए,लेकिन जो लोग हमारे खिलाफ अत्याचार या धृष्टता करने की कोशिश करते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए,मेरे बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए,मुझे लगता है कि सही निर्णय लिया गया है।

 

सुमति ने कहा कि हमें पता था कि कुछ तो होगा,हम आम लोग हैं और इतने बड़े नहीं हैं कि हम नेताओं को सुझाव दें, हमें मोदी पर विश्वास था। सुमति ने कहा कि मेरा बेटा जो इस दुनिया से चला गया है,वह वापस नहीं आएगा,लेकिन भविष्य में दूसरों के बच्चों के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए,यह सुनिश्चित होना चाहिए कि देश में कोई भी आजादी से, कहीं भी, आ जा सके।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर