Explore

Search

May 6, 2026 9:56 am

कबाड़ के ढेर में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई,

भरथना- कस्बा के मुहल्ला बालूगंज में रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे दुकानदार व्यापारियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां संचालित लकड़ी के जंगला चौखट निर्माता ऋषभ शर्मा की दुकान के बाहर एकत्रित कबाड़ के ढेर में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई आग की लपटे देख आसपास के दुकानदार और व्यापारियों में बुरी तरह हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी और दुकानदारों ने आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय पुलिस को सूचना कर दी। जिस पर कस्बा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार और व्यापारियों के सहयोग से किसी तरह भीषण आग पर काबू पा लिया।

 

मौजूद व्यापारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि उसकी दुकान के बाहर एक मंदबुद्धि व्यक्ति पूरे शहर से कबाड़ एकत्रित कर कहीं न कहीं किसी दुकान के सामने अपना कबाड़ रखकर बैठ जाता है, उसके द्वारा एकत्रित किए गए कबाड़ में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज और विकराल थीं, कि यहां के व्यापारी दुकानदारों में हाहाकार मच गया। उन्होंने बताया कि बालूगंज के पूरे मार्केट में अधिकांशतः लकड़ी के जंगला चौखट निर्माण का कार्य होता है। आग की लपटें यदि व्यापारियों की दुकान गोदामों तक पहुंच जाती, तो किसी बड़े अग्निकांड को रोक पाना मुश्किल हो जाता।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर