लखनऊ।राजधानी लखनऊ में आठ सालों से बंद पड़ा जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर जल्द ही आम लोगों के लिए खुल जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं।सीएम ने जेपी इंटरनेशनल सेंटर प्रोजेक्ट को लखनऊ विकास प्राधिकरण को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है।इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में 150 करोड़ रुपए खर्च होगा।
बताते चलें कि सपा सरकार में महत्वाकांक्षी जेपी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। 2017 में योगी सरकार के बनने के बाद ये प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार के आरोप में घिर गया और इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर रोक लग गई थी,लेकिन अब सीएम योगी ने इस प्रोजेक्ट को एलडीए को ट्रांसफर कर दिया है और इसके संचालन का जिम्मा सौंपा है।
जेपी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की शुरुआत 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी। 19 मंजिला या कन्वेंशन सेंटर गोमतीनगर में है,इसका निर्माण दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर के तर्ज पर करवाया गया है,इसमें 2000 क्षमता वाला कन्वेंशन हॉल,प्रदर्शनी हॉल,ओपन एयर थिएटर,अत्याधुनिक जिम के साथ ही हैलीपैड की सुविधाएं भी शामिल है।
जेपी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू हुआ,लेकिन 2017 में योगी सरकार आने के बाद ये प्रोजेक्ट विवादों में घिर गया,इस प्रोजेक्ट में कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे। कहा गया कि प्रोजेक्ट के फंड में हेराफेरी की गई।इतना ही नहीं निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया,जिसके बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए तब से यह प्रोजेक्ट ठप पड़ा हुआ था।











