Explore

Search

August 2, 2026 12:53 am

श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया। 

इटावा 1 मई, 2025- अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता भदौरिया द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें श्रम आयुक्त श्वेता गर्ग द्वारा श्रम विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत महिला श्रमिक को प्रमाण पत्र एवं उसके नवजात बालिका के उज्जवल भविष्य हेतु FD तथा भारत सरकार द्वारा संचालित ई-श्रम के अंतर्गत मृतक परिवार को ₹200000 का चेक तथा अटल आवासीय विद्यालय में चिन्हित बच्चों को स्कूल किट दी गई, साथ ही मनरेगा श्रमिक एवं जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत चिन्हित पात्र श्रमिकों को श्रम पंजीयन एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु पंजीयन कैंप प्रत्येक तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित कराया गया तथा जनपद स्तर पर संचालित विहान बालक बालिका विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों द्वारा कार्यक्रम में बाल श्रम अधिनियम तथा बंधुआ श्रम अधिनियम एवं बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए मजदूर एवं उनके द्वारा दिए जा रहे योगदान के महत्व से अवगत कराया गया।माननीय विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा आपके विकास एवं आपके लिए कई योजनाएं क्रियान्वयन की है। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़कर मेहनत करके अपना भविष्य बना सकते हैं आपके सम्मान व उत्थान के लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा भीख मांगते नहीं दिखना चाहिए ऐसी स्थिति में बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा दिलाई जाए एवं बाल श्रम पर रोक लगाई जाए इस प्रकरण को बहुत ही गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य योजनाओं का लाभ अवश्य दिया जाए। उन्होंने सभी श्रमिकों से अपेक्षा की कि आप सभी मेहनत कर आगे बढ़ सकते हैं एवं अपने बच्चों का भविष्य भी उज्जवल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि शिक्षा केवल किताबों तक नहीं बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बगैर कोई भी कार्य संभव नहीं है श्रमिकों के परिश्रम से ही देश आगे बढ़ता है एवं श्रमिकों द्वारा कड़ी मेहनत करके कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनाया गया है जिससे बच्चे शिक्षा प्राप्त कर उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्य अतिथि द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, श्रमायुक्त श्वेता गर्ग, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, जनप्रतिनिधिगण, श्रमिक एवं छात्र, छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर