Explore

Search

April 21, 2026 4:59 am

टक्कर से पीआरबी पर तैनात सिपाही व होमगार्ड हुए घायल

इटावा! सिविल लाइंस थाना की डायल-112 पीआरवी सिपाही व होमगार्ड रेलवे स्टेशन बजरिया में तेज रफ्तार स्कूटी सवार के टक्कर मारने से घायल हो गए, दोनों को उपचार के लिए जीआरपी सिपाहियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सिविल लाइंस थाना के डायल-112 पीआरबी 4606 बाइक पर तैनात सिपाही पवन कुमार पुत्र कमलेश बाबू 27 वर्ष निवासी नगलना खिल्ली थाना निदौलीकला जनपद एटा, साथी होमगार्डस कुंवर लाल पुत्र श्रीराम निवासी नवलपुर बसरेहर के साथ शनिवार की सुबह राजकीय बालिका इंटर कालेज प्वाइंटस पर ड्यूटी पर थे, दोपहर करीब एक बजे ड्यूटी प्वाइंटस लुहन्ना चौराहा जाने के निकले तभी रेलवे स्टेशन बजरिया में अचानक तेज रफ्तार से आए स्कूटी सवार ने उनकी बाइक में सीधे टक्कर मार दी। जिससे पीआरबी सिपाही पवन और होमागार्ड कुंवर लाल दोनों सड़क पर गिरकर घायल हाे गए। गनीमत रही कि सामने से आ रही बस ने ब्रेक ले लिया, नहीं तो दोनों बस के नीचे आ जाते। घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से भाग गया। जीआरपी में तैनात सिपाही विवेक चौधरी ने दुर्घटना देख घायल पीआरबी जवानों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पतताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर