Explore

Search

June 17, 2026 3:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

श्यामल सेवा समिति ने गौरैया संरक्षण को लेकर बांटे मिट्टी के पात्र कालीवाहन मंदिर पर पात्र वितरण करतीं समिति की पदाधिकारी

इटावा। श्यामल सेवा समिति की ओर से गौरैया संरक्षण को लेकर मिट्टी पात्र वितरण किया गया। समिति की सदस्यों ने प्रसिद्ध कालीवाहन मंदिर पर गौरैया संरक्षण को लेकर मंदिर पर मौजूद लोगों को पात्र वितरित किए। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घरों की छत, बालकनी व अन्य खुले स्थान पर गौरैया के लिए दाने व पानी की व्यवस्था करें, जिससे नन्ही चिड़िया को वापस अपने घरों में आने का मौका मिल सके। समिति की अध्यक्ष श्यामला पांडे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौरैया संरक्षण को लेकर एक छोटी सी पहल से इस विलुप्त हो चुकी चिड़िया को फिर से वापस लाया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस कार्य में सहयोग की अपील की। इस मौके पर स्नेहलता पांडे, नेहा खान, पूनम तिवारी, पिंकी त्रिपाठी, अलका शुक्ला, प्रेमलता आदि मौजूद रहीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर